चोरों का आतंक, बड़ी देवी जी स्थान से जेवरात और नकद ले उड़े चोर

पटनाः अगम कुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार पंचित बैठक अखाड़ा में बड़ी देवी जी स्थान पर चोरों ने भीषण चोरी की. चोरों ने जेवरात सहित लाखों रुपये नकद ले उड़े. स्थानीय ने बताया कि इस क्षेत्र में अपराधियों की संख्या बढ़ने से चोरी और अन्य धटनाएं धटित हो रही हैं. स्थानीय प्रशासन कान में तेल डालकर सो रही है और अपराधी बेलगाम हो गये हैं.

वहीं मंदिर के पुजारी ने बताया कि जब हम लोग घर से आए तो देखा की सारा समान इधर उधर फेंका हुआ है. पिछले दरवाजे को तोड़कर चोरी की गई है. आकोशित ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया और अगमकुआ थाना के खिलाफ नारे लगाए. वहीं इस थाना में तैनात पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के संरक्षण पर चोरी या अन्य घटनाएं घट रही हैं.

रिपोर्ट-उमेश चौबे

गया भाई का चुनाव का प्रचार करने, इधर चोरों ने बंद घर से लूट लिया जेवर और नकदी

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...

JSSC CGL Paper Leak: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने रट डाले...

 JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले की CID जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने परीक्षा से पहले सवाल-जवाब याद...

Roopi Soren Last Darshan: मोरहाबादी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए...

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी स्थित आवास पर लोगों और नेताओं की भीड़ जुटी है। हेमंत सोरेन ने मां को श्रद्धांजलि...