Advertisment

पूर्व शिक्षक एवं किसान के घर चोरी, 50 लाख उड़ा ले गए चोर

मोतिहारी : पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव में एक पूर्व शिक्षक एवं किसान के घर को चोरों ने दरवाजा के ताला को तोड़कर करीब 50 लाख रुपए के चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में पुलिस को दिए आवेदन में शिक्षक बच्चा कुमार ने लिखित आवेदन दिया है।

पूर्व शिक्षक व किसान भटहां गांव अपने साले के बेटा के विवाह में भाग लेने ससुराल गए थे

उन्होंने बताया है कि भटहां गांव अपने साले के बेटा के विवाह में भाग लेने ससुराल गए थे। घर में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ 23 अप्रैल को ससुराल चले गए थे। इसी बीच मंगवलार की रात चोरों ने घर के मेन गेट के ताला को तोड़कर चोरी के घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों द्वारा फोन पर घटना के संबंध में उन्हें जानकारी मिली है। उसके बाद वह घर पहुंचकर देखा कि चोरों ने मेन गेट के ग्रिल के ताला को तोड़कर घर के प्रवेश किया और छह रूम के ताला को तोड़कर उसमें रखें पेटी, बक्सा, अलमीरा आदि के लॉक एवं ताला को तोडकर 32 भर सोना एवं एक किलो ग्राम चांदी के आभूषण एवं कीमती वस्त्र को चोरी कर लिया।

Motihari Chori 1 22Scope News

इतना ही नहीं चोरों ने जमीन के कई दस्तावेज एवं अन्य सामान भी चुरा लिया है

आपको बता दें कि इतना ही नहीं चोरों ने जमीन के कई दस्तावेज एवं अन्य सामान भी चुरा लिया है। पूर्व शिक्षक व किसान ने बताया कि चोरी हुए जेवरात उनकी पत्नी, पुतोह, भाभी एवं दो भतीजी का जेवर शामिल हैं। सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार चंदन और दारोगा अजय कुमार आदि पुलिस ने घटना की जांच किया।

Motihari Chori 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पटना सिटी में दिनदहाड़े भयंकर चोरी, TT के घर से 10 लाख के जेवरात व 20 हजार नगद लेकर चोर फरार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...