Advertisment

यह रुपहले पर्दे की कहानी नहीं, हथकड़ी के साथ शपथ लेने पहुंचे मुखिया के प्रति दीवानगी है

Begusarai- भले ही बौद्धिक प्रवचनों में अपराध मुक्त समाज बनाने का उपदेश दिया जाता रहा हो, लेकिन चुनावी गणित इतना सरल नहीं होता, जनता का अपना पैमाना होता है, बौद्धिक उपदेशों और प्रवचनों से अलग उसकी अपनी पसंद होती है. कई बार तो अपराध और अपराध की दुनिया में किए गए कारनामे ही जनता को पसंद आ जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ है बरौना प्रखंड के मैदाब भनगामा पंचायत में.

mukhiya0 22Scope News

दरअसल इस बार के पंचायत चुनाव में इस पंचायत से मनोज कुमार ने जेल से ही तीन नवंबर को मुखिया पद के लिए अपना नामांकन किया. और 534 मतों से चुनाव जीत कर इस भ्रम को तोड़ दिया कि चुनाव जीतने के लिए साफ सुधरी छवि का होना जरुरी है. नल जल योजना में घूस लेने के आरोप में निगरानी विभाग द्वारा गिरफ्तार और जेल में बंद मुखिया मनोज कुमार चौथी ने पूरे दम खम और भव्यता के साथ हथकड़ी पहन प्रखंड कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह  में अपना शपथ लिया.

हाथों में हथकड़ी के साथ शपथ ग्रहण शमारोह में पहुंचे मुखिया मनोज कुमार के स्वागत में पंचायत की जनता की भीड़ रही, क्सया पुरुष और क्या महिलाएं और बच्चों मुखिया की दीवानगी देखते ही बनती थी. लोग अपने मुखिया की एक झलक पाने को बेचैन नजर आए.

रिपोर्ट- सुमित 

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा केस में अदालत सख्त, शुभम...

RIMS Land Scam: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के लिए अधिग्रहित सरकारी ज़मीन से जुड़े हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में आरोपी बिल्डर शुभम साबू...

JPSC PT Scam: JPSC परीक्षा विवाद में नया मोड़, वायरल OMR...

JPSC PT Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे CID (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट)...

Jharkhand Malaria Cases: झारखंड में मलेरिया-डेंगू को लेकर अलर्ट, सरकार ने...

Jharkhand Malaria Cases: मॉनसून के दौरान मलेरिया, डेंगू और मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, झारखंड सरकार ने...