यह लूट की इंतहा है, अब लोग अपने हाथों में हथियार उठायेंगे- जयराम महतो

Ranchi–यह लूट की इंतहा है- खनन सचिव पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी और सीए सुमन कुमार के आवास करोड़ों की बरामदगी के बाद बतौर युवा नेता और आम झारखंडियों की आकांक्षा की आवाज बन कर उभरे जयराम महतो ने कहा कि झारखंड में एलिट वर्ग की इस लूट के खिलाफ लोगों का सब्र टूट रहा है. यदि इस पर विराम नहीं लगा तब वह दूर नहीं जब लोग अपने हाथों में हथियार उठा लेंगे.

कल्पना की जा सकती है कि इस रत्न गर्भा धरती को किस कदर लूटा गया

जयराम महतो ने कहा कि यह तो एक आईएस के ठिकानों से मिली राशि है,  कल्पना की जा सकती है कि झारखंड की इस रत्न गर्भा धरती को किस कदर लूटा गया है, सत्ता पक्ष हो या विपक्ष इस लूट में सबकी भागीदारी रही है. विधायक, सांसद, नेता और व्यवसायियों ने मिलजुल कर हमारी धरती को लूटा है. यह लूट एक दिन में तो नहीं हुई है, एक शासनकाल में तो नहीं हुई है, शासन बदलता रहा, मंत्री बदलते रहें, मुख्यमंत्री बदलते रहें, लेकिन लूट का काफिला जारी रहा. अधिकारियों की लूट जारी रही.

यदि वाकई ईमानदार है केन्द्र सरकार तो सभी 81 विधायकों की संपत्ति की हो जांच

जयराम महतो ने कहा कि केन्द्र सरकार यदि वाकई ईमानदार है तो सभी 81 विधायकों और सांसदों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए, अधिकारियों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए. ऐसा नहीं हो कि जो आपके इशारे पर नाचने से इनकार कर दे,  उसके खिलाफ जांच बैठा दी जाय. झारखंड में जारी इस लूट की पहली जिम्मेवारी भाजपा की ही बनती है. सच्चाई यह है कि यहां के 90 फीसद विधायक भ्रष्ट्र है. यह लूट की इंतहा है और आज का युवा वर्ग में इसको लेकर एक बेचैनी है, यदि युवाओं का सब्र टूटा तो यह राज्य के अच्छा नहीं होगा.

जयराम महतो ने झारखंड में जारी लूट की चर्चा करते हुए कहा कि आम झारखंडी आज भी अपने जीवन के आम चुनौतियो से जुझ रहा है, उसकी समस्या विकास के नाम पर जमीन की लूट और विस्थापन के बाद मुआवजे का भुगतान नहीं होना है.

1932 के खतियानधारी पहुंचेंगे सदन, तब ही होगा झारखंड का विकास – टाइगर जयराम  

Saffrn

Trending News

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon को लेकर भव्य तैयारी, रूट...

Ramgarh: युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini...

Jharkhand Doctors Strike Alert: 6 अप्रैल से Junior Doctors की हड़ताल,...

 झारखंड में जूनियर डॉक्टर 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका।Jharkhand Doctors Strike Alert...

Patna के खिलाड़ियों ने स्कूल और कॉलेज श्रेणियों में बाज़ी मारी,...

Patna: डॉन बॉस्को एकेडमी, पटना के धैर्य पांडे; सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना की श्रद्धा श्री; केरल के त्रिशूर के जैकब ब्रह्मकुलम; तथा चेन्नई...

Ayushman Payment Crisis Jharkhand: अस्पतालों के 30 करोड़ बकाया, इलाज पर...

 झारखंड में आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों को क्लेम भुगतान में देरी, 30 करोड़ तक बकाया, मरीजों की भर्ती प्रभावित।Ayushman Payment Crisis Jharkhand रांची:...

Train Waiting List Surge: महंगे Airfare का असर, Ranchi से प्रीमियम...

रांची से प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ी भीड़, एयरफेयर महंगा होने से ट्रेन टिकट पर लंबी वेटिंग। जानें किस ट्रेन में कितनी प्रतीक्षा सूची।Train Waiting...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img