Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर मीरुडीह में सांसद जोबा मांझी ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का किया उद्घाटन

आदित्यपुर. सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी सोमवार को आदित्यपुर के मीरुडीह पहुंचीं, जहां उन्होंने भाजपा नेता बास्को बेसरा द्वारा स्थापित नए पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास केवल शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गांवों तक भी स्वच्छ और निर्मल पानी पहुंचाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

सांसद ने कहा कि आज शहरों के लोग पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन गांवों में लोग अब भी कुआं और जल मीनार पर निर्भर हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में जल मीनार तो बनाए गए हैं, लेकिन वहां मिलने वाला पानी पूरी तरह स्वच्छ नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में सरकार की योजना है कि गांवों तक भी पैकेज्ड मिनरल वाटर जैसी शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण भी निरोग और स्वस्थ जीवन जी सकें। जोबा मांझी ने इस मौके पर कहा कि कभी यह धारणा थी कि आदिवासी समाज व्यवसाय क्षेत्र में सफल नहीं हो सकता, लेकिन आज आदिवासी समुदाय के लोग उद्योग और व्यापार में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एशिया) के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार एसटी समुदाय के उत्थान और उन्हें उद्योग-धंधों से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही है। एमएसएमई मंत्रालय की योजनाओं से समुदाय को जोड़ना बेहद आवश्यक है।

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...