विधानसभा चुनाव: गढ़वा और भवनाथपुर में 3 बजे तक इतना प्रतिशत हुआ मतदान

गढ़वा. विधानसभा चुनाव के पहल चरण की वोटिंग जारी है। 3 बजे तक गढ़वा में कुल 61.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें गढ़वा विधानसभा सीट पर 60.71 प्रतिशत और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 61.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। 1 बजे तक गढ़वा में 47.03 प्रतिशत और भवनाथपुर में 46.48 मतदान हुआ था। वहीं पहले चरण झारखंड में 3 बजे तक कुल 59.28 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

गढ़वा में इनके बीच मुकाबला

गढ़वा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सत्येंद्र नाथ तिवारी और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार मिथिलेश कुमार ठाकुर के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम से मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सत्येन्द्र नाथ तिवारी को हराया था।

भवनाथपुर में इनके बीच मुकाबला

भवनाथपुर विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार भानु प्रताप साही और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार अनंद प्रताप देव के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से भानु प्रताप साही ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बसपा के सोगरा बीबी को हराया था।

पहले चरण में यहां-यहां हो रहा मतदान

बता दें कि, झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर शामिल है।

झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण में आज वोटिंग हो रही है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इस चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...