गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में ये मंच करेंगे मदद

कलवार वैश्य जगृति मंच ने उठाया बीड़ा

धनबाद : धनबाद जिला कलवार वैश्य जागृति मंच गरीब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगी। इसके अलावा समाज के गरीब तबके के लोगों के उत्थान के लिए व्यापक पैमाने पर संगठन की ओर से कार्यक्रम चलाया जाएगा। उक्त बातें मंच के संयोजक संजय जायसवाल ने रविवार को धनबाद में आयोजित भगवान बलभद्र एवं भगवान सहस्त्रार्जुन पूजन महोत्सव के पश्चात मीडिया से बात करते हुए कही।

इससे पूर्व पूजन महोत्सव के मौके पर कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों से कलवार वैश्य समाज से जुड़े दिग्गजों ने शिरकत किया। संजय जायसवाल ने बताया कि राजनीतिक पार्टियां हमें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती हैं। हमारे चंदे से वो हम पर शासन करती हैं, लेकिन अब तक राजनीतिक भागीदारी लगभग नगण्य रही है। पूरे समाज को एकत्रित करके अपनी चट्टानी एकता को दिखाना है।

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा