नहीं रहे मशहूर लोकगायिका Sharda Sinha के पति, अस्पताल में ली अंतिम सांस

पटना: मशहूर लोक गायिका पद्मश्री शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और दो दिन पहले घर में गिर जाने के बाद वे अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र ने की। बताया जा रहा है कि वे दो दिन पहले घर में ही गिर गये थे जिसमें उनके सर में चोट आई थी और वे ब्रेन हेमरेज के शिकार हो गये थे।

उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। ब्रज किशोर शिक्षा विभाग के रीजनल डायरेक्टर के पद से रिटायर हो चुके थे। उनके निधन की जानकारी देते हुए पुत्र अंशुमन ने बताया कि दो दिन पहले वे घर में गिर गए थे जिसके बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें वेंडिलेटर पर रखा था लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने रविवार को अलविदा कह दिया।

उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया जायेगा। बता दें कि 08 मई 2020 को शारदा सिन्हा ने अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई थी। इसके साथ ही शारदा सिन्हा को गायकी में आगे बढ़ने में उन्होंने काफी मदद की थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Quad Meeting : PM Modi की क्वाड के नेताओं ने की तारीफ, कहा – हिंद महासागर में भारत की भूमिका अहम

Sharda Sinha Sharda Sinha Sharda Sinha

Sharda Sinha

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...