रांचीः साल 2023 अब खत्म होने को है। पूरे साल भर दुनिया भर में कई घटनाएं हुई। देश के राजनीति के भी कई घटनाएं विवादों में रही तो वहीं कई घटनाओं ने खूब सुर्खियां बटोरी। इन्हीं में से टॉप-10 खबरें चुनकर लाएं हैं जो खूब चर्चाओं में रही।
सीएम नीतीश कुमार का जनसंख्या नियंत्रण बयान

नीतीश कुमार इस साल सुर्खियों में रहें। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिये गए बयान के कारण बिहार के सीएम नीतीश कुमार सुर्खियां बटोरी। इस प्रकरण के कारण नीतीश कुमार को सबसे मांफी तक मांगनी पड़ी। बिहार के सीएम के बयान के कारण बिहार की राजनीति के साथ-साथ पूरे देश की राजनीति भी गरम हो गई थी।
तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत

मध्यप्रदेश, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत। एक साथ तीन राज्यों में बीजेपी की जीत ने खूब सुर्खियां बटोरी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इससे पहले कांग्रेस की सरकार थी जबकि मध्यप्रदेश में बीजेपी पहले से काबिज थी। पर बीजेपी ने गजब का प्रदर्शन करते हुए तीनों राज्यों में प्रचंड जीत हासिल की।
राहुल गांधी मोदी सरनेम विवाद

2019 में कर्नाटक में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि इन सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है। नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी। जिसके बाद राहुल गांधी को अपनी विधायकी खोनी पड़ी थी। इस मामले में राहुल गांधी को पहले ही दो साल की सजा मिल चुकी है। हालांकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी। जिसके बाद राहुल गांधी को संसद की सदस्यता फिर मिल गई।
सीएम योगी आदित्यनाथ बुलडोजर और मिट्टी में मिलाने वाला बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल बुलडोजर वाली खबर से खूब सुर्खियां बटोरी है। फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड पर बयान दिया था कि माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम सरकार करेगी। जिसके बाद माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों को पुलिस ने शिकंजा कस लिया था। अतीक अहमद का बेटा पुलिस एनकांउंटर में मारा गया वहीं मेडिकल जांच के लिए जाते समय अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
बिहार में जातीय सर्वेक्षण

बिहार में इस वर्ष जातीय सर्वेक्षण का मामला खूब चर्चा में रहा। बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण कराया गया। इस दिन को नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक क्षण बताया। इस सर्वेक्षण के अनुसार राज्य की 85% आबादी ओबीसी,इबीसी,एससी,एसटी वर्ग में आती है। जबकि राज्य की 15.5% आबादी सामान्य कैटेगिरी में आती है।
आप नेता मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी दिल्ली के शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आप के एक और नेता संजय सिंह और पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को भी गिरफ्तार किया गया। उनपर आरोप लगा था कि नई एक्साइज पॉलिसी में थोक विक्रेताओं का मुनाफा 5% से 12% किया गया। गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस की सरकार

तेलंगाना में कांग्रेस ने गजब का प्रदर्शन करते हुए बीआरएस और बीजेपी को पटखनी दी। इसके साथ ही तेलंगाना को गैर बीआरएस मुख्यमंत्री मिला। कांग्रेस ने सबको चौंकाते हुए कुल 64 सीटें जीती और इस तरह से पूर्ण बहुमत हासिल किया। इसी के साथ पहली बार कांग्रेस की सरकार बनी। रेवंत रेड्डी ने पहला कांग्रेसी मुख्यमंत्री की शपथ ली।
इंडिया गठबंधन का गठन

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश के 26 विपक्षी दलों ने मिलकर इंडिया (Indian National Developmental Inclusive Alliance) का गठन किया। मोदी सरकार को रोकने के लिए इन विपक्षी दलों ने इंडिया का गठन किया। हालांकि हाल के विधानसभा चुनाव के नतीजो के दौरान इंडिया गठबंधन में दरार आने की भी खबर मिली। गठबंधन बीजेपी के खिलाफ विधानसभा चुनाव में सही उम्मीद्वार खड़ा करने में भी नाकामयाब रही।
नए संसद भवन का उद्घाटन

28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक तौर पर नए संसद भवन का उद्घाटन किया। संसद भवन में एक साथ राज्यसभा के 888 और राज्यसभा के 384 सदस्यों के साथ कुल 1272 सीटों की क्षमता है। नए संसद भवन में 19 सितंबर को पहली कार्यवाही शुरु हुई।
एनसीपी टूटा

महाराष्ट्र की राजनीति इस साल खूब सुर्खियां बटोरी। राज्य की तीसरी बड़ी पार्टी में से एक एनसीपी में फूट पड़ गई। एनसीपी नेता अजीत पवार ने 40 विधायकों के साथ बगावत कर दी और एकनाथ शिंदे तथा भाजपा वाली सरकार में जुड़ गई। जिसके बाद अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री चुना गया। बगावत के बाद अजीत पवार ने चुनाव आयोग के समक्ष पार्टी के चुनाव चिन्ह और नाम पर दावा ठोंक दिया।

















