मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से बड़ी खबर है, जहां शुक्रवार की बीती देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड और बिहारीगंज प्रखंड सहित लगभग सभी प्रखंडों के सैकड़ों गांवों में मकई और गेहूं की तैयार फसल बुरी तरह बर्बाद हो गई है। अब किसान सरकार से मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं।
मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को तबाह कर दिया – किसान
मधेपुरा जिले में देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को तबाह कर दिया। खासकर मकई और गेहूं की फसल, जो कटाई के लिए तैयार थी, अब जमीन पर गिर चुकी है। किसानों का कहना है कि एक ही रात में उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। हमलोग का पूरा फसल बर्बाद हो गया है, अब सरकार से ही उम्मीद है कि मुआवजा मिले, नहीं तो परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा। कई गांवों में खेतों में पानी भर गया है, जिससे नुकसान और बढ़ गया है। किसानों का आरोप है कि अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

किसानों ने कहा- सरकार को तुरंत सर्वे कराकर मुआवजा देना चाहिए, नहीं तो हमलोग पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे
बिहार सरकार को तुरंत सर्वे कराकर मुआवजा देना चाहिए, नहीं तो हमलोग पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द नुकसान का आकलन कर राहत पहुंचाने की मांग कर रहे हैं, ताकि प्रभावित किसानों को कुछ राहत मिल सके। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन समय रहते किसानों की मदद के लिए आगे आएगा या फिर ये किसान यूं ही अपने हाल पर छोड़ दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े : रामनवमी से चैती छठ की तैयारियां तेज, मेलों के लिए 1.63 करोड़ मंजूर
रमण कुमार की रिपोर्ट
Highlights


