बेटियों को उठा लेने की मिल रही धमकी

धनबाद : जिले के न्यू मटकुरिया रेलवे कॉलोनी की रहने वाली एक महिला की दो बेटियों को उठा

लेने की धमकी मिल रही है। उनकी नाबालिग बेटियों के साथ गलत काम करने की भी धमकी दी जा रही है।

बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि इससे पूर्व 28 जुलाई को धमकी देने वाले

युवकों ने इनकी एक बेटी को उठा कर ले गए थे। थक-हार कर आज पीड़ित माँ अपनी फरियाद लेकर

वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची।

पीड़ित महिला ने वरीय पुलिस अधीक्षक को एक पत्र देकर अपनी आप बीती सुनाई है। महिला

ने बताया कि 28 जुलाई की रात 12 बजे मटकुरिया रेलवे कॉलोनी के रहने वाले पंकज कुमार,

आकाश दास, आशीष सिंह और आतिफ खान ने उनके घर पर धावा बोल उनकी बड़ी बेटी

को उठा कर अपने साथ ले गए थे। करीब चार घण्टे बाद उसे छोड़ा गया था।

दो बेटियों को उठा लेने की धमकी मिल रही है

जब उनकी बेटी घर वापस आयी थी तो उसके कपड़े फटे हुए थे।

इतना ही नहीं उनकी दूसरी बेटी का भी मुंह बंद कर उसके ही घर के एक कमरे में उसके साथ भी

बदसलूकी की कोशिश की गई थी। घटना के बाद इन सभी के खिलाफ बैंक मोड़ थाना में नामजद

प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। लेकिन अब महीना लगने को है पर आरोपितों की अब तक गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है।

जबकि सभी आरोपित केस उठाने को लेकर लगातार महिला पर दवाब बना रहे हैं।

महिला ने बताया कि उनके पति दूसरी जगह पर काम करते हैं और घर पर नही रहते।

आये दिन ये युवक उनके घर पर पहुंच जाते हैं और धमकी देते हैं।

उनकी बेटियों के साथ गलत करना चाहते हैं।

महिला ने कहा कि पुलिस इन युवकों को गिरफ्तार नही कर रही। इससे उनका हौंसला बुलंद है।

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन बेटियों को जनने का अपराध

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...