Advertisment

पूर्व मुखिया पर बाइक सवार 3 अपराधियों ने किया जानलेवा हमला

मुंगेर : घर के बाहर बैठे पूर्व मुखिया अवधेश सिंह पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने जानलेवा हमला किया।  मुखिया पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाई। हमला में एक गोली मुखिया के हाथ में लगी तो दूसरी उसके कनपट्टी को छूते हुए पार कर गई। घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में लोगों ने भर्ती कराया।

दरअसल, मुंगेर जिला अंतर्गत धरहरा थाना क्षेत्र के बहाचौकी के पूर्व मुखिया अवधेश सिंह पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने हमला बोल दिया। जब वह गांव के ही एक ग्रामीण के साथ अपने घर के बाहर रात करीब 10 बजे बैठे हुए थे। बाइक सवार तीन अपराधी एकाएक उनके सामने दनादन उसकी हत्या करने के ख्याल से उनपर पांच से छह राउंड गोलियां दाग दी और वहां से फरार हो गए। एक गोली पूर्व मुखिया के हाथ और और एक गोली कनपट्टी को चीरते हुई निकल गई। गोली की आवाज सुन ग्रामीण दहशत में आ गए।

वहीं जब अपराधी फरार हो गए तो पूर्व मुखिया के साथ बैठे प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण के द्वारा हल्ला करने पर ग्रामीण एकत्र हुए। साथ ही पुलिस को सूचना देते हुए पूर्व मुखिया को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मुखिया के साथ बैठे प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण झींगो सदा ने बताया कि वे और पूर्व मुखिया घर के बाहर बैठे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आए जिसमें पीछे बैठे दो अपराधी फायर करने लगे। करीब पांच से छह राउंड फायर करते हुए वहां से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार घायल अवधेश सिंह और इसकी बेटी दोनों पूर्व में मुखिया रह चुकी है। पूर्व मुखिया पर अपराधियों के द्वारा क्यों गोली चलाई गई इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटनास्थल से कई खोखा भी बरामद किया गया। साथ ही घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा बहचौकी के समीप एनएच-80 को भी तत्काल जाम कर दिया है। मामले की जांच में पहुंचे सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों के द्वारा गोलीबारी में पूर्व मुखिया घायल हुए है। तत्काल कई थानों की पुलिस को मौकाए वारदात पर भेज दिया गया है। इस गोलीबारी में किसका हाथ ये बात अभी तक सामने नहीं आ पाई है। पूर्व मुखिया को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर इमरजेंसी हॉस्पिटल भेज भर्ती कराया गया है। पुलिस चुनावी प्रतिद्वंद्ता सहित कई बिंदुओं पर जांच करी रही है।

https://22scope.com/villagers-caught-a-young-man-who-was-running-away-with-a-girl-on-a-motorcycle-tied-him-in-a-rope-and-beat-him/

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...