Bhubaneswar– झारखंड की बेटियों के साथ भारतीय महिला हॉकी की टीम जुनियर वर्ल्ड कप में भाग लेने लिए साउथ अप्रीका रवाना हो गयी. इस टीम में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे कप्तान, संगीता और ब्यूटी डुंगडुंग भी शामिल है.
इस प्रतियोगता आयोजन 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक POTCHEFSTROOM में होगा.
भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रुप D में है, इस टीम में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीम है.
भारत का पहला मैच 2 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, 3 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ और 5 अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ होगी.
बता दें कि सलीमा टेटे कप्तान, संगीता और ब्यूटी डुंगडुंग तीनों ही झारखंड के सिमडेगा जिला के रहने वाले हैं.
सलीमा टेटे सदर प्रखंड की बड़की छापर गांव और ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड़ी की रहने वाली है.
सलीमा टेटे और संगीता कुमारी दोनों अभी रांची रेलवे में कार्यरत है,
जबकि ब्यूटी डुंगडुंग की नौकरी की तलाश अभी खत्म नहीं हुई है.
तीनों ही खिलाड़ी आज भुवनेश्वर से पूरी भारतीय टीम के साथ रवाना हुए.
रिपोर्ट- मदन
आप इसे भी पढ़ सकते हैं


















