जमशेदपुर: जिले में लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जलस्तर बढ़ जाने से 4 साल बाद डिमना डैम के तीन फाटक खोले गये. फाटक खोलते ही निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हालांकि जिला प्रशासन ने डैम के आसपास रह रहे लोगों को उचित स्थान पर जाने का आदेश दे दिया गया.
लगातार हो रही बारिश से शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली स्वर्ण रेखा और खरकई नदी उफान पर है. जिला प्रशासन ने डैम के आसपास के लोगों को सतर्क रहने को भी कहा है.
रिपोर्ट-लाला जबीन


















