Bhagalpur में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, शौचालय…

भागलपुर: भागलपुर में शौचालय की टंकी में पाइप लगाने के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद पूरा इलाका गमगीन हो गया। घटना भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव की जहां पुनीत यादव नामक एक व्यक्ति शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान पाइप लगाने घुसा था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं निकला तो फिर उसकी पत्नी सांखो देवी अंदर गई और उसकी भी मौत हो गई।

कुछ देर तक जब दोनों टंकी से नहीं निकले तो फिर मृतक पुनीत के साढ़ू दीनानाथ यादव अंदर गए और उनकी भी मौत हो गई। एक साथ तीन लोगों की मौत एक साथ हो जाने के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने जगदीशपुर थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Munger में युवक पर अपराधियों ने दिनदहाड़े की फायरिंग, पुलिस…

भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट

Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...