स्नान के दौरान तीन भाई-बहन दामोदर नदी में डूबे, एक का शव बरामद

झरिया (धनबाद) : स्नान के दौरान तीन भाई-बहन दामोदर नदी की तेज धार में डूब गये.

जिसमें 22 वर्षीय महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई. महिला का नाम गुड़िया देवी बताया जा रहा है.

जबकि मृतका के भाई धनराज शर्मा और सुमित शर्मा को स्थानीय लोगों ने

किसी तरह जान पर खेलकर बचा लिया. वहीं करीब एक घंटे के बाद मृतक का शव नदी के

उस पार मानपुर घाट से बरामद कर लिया गया है.

मामले कि जानकारी होते ही सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक दल बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

mout1 22Scope News

छठ पूजा से पूर्व स्नान करने परिवार के साथ गईं थी महिला

मृतका गुड़िया देवी झरिया 2 नंबर चणक मोड़ भालगोड़ा से दामोदर नदी में अपने परिवार के लोग के साथ छठ पूजा से पूर्व स्नान करने झरिया से टेम्पु से मोहलबानि दामोदर नदी पहुंची थी. मृतका भी अपने दोनों भाईयों के साथ दामोदर में स्नान करने को उतरी थीं, लेकिन किनारे में पानी कम होने के कारण वो तीनों नदी के बीच धार में जा पहुंचे और बीच धार स्नान करने लगे.

एक घंटे के बाद गुड़िया का मिला शव

बताया जाता है कि नदी की तेज धार उन तीनों को बहाने लगा. जब स्थानीय लोगों की नजर उन तीनों पर पड़ी तो कुछ युवकों ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी. युवकों ने धनराज और सुमित को नदी से तो बचा लिया, लेकिन गुड़िया को बचा नहीं सके और वह नदी में डूब गई. बाद में लोगों ने गुड़िया को खोजबीन करना शुरू किया और तकरीबन एक घंटे के बाद गुड़िया को नदी की पानी से निकला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इस घटना के बाद छठ पर्व से पूर्व मातम छा गया.

रिपोर्ट: सचिन सिंह

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...