शौच के लिए जा रही महिला के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

घटना के बाद युवक फरार, पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची महिला थाना

भागलपुर : शौच के लिए- जिला में दुष्कर्म का मामला बढ़ता ही जा रहा है. एक घटना का निदान होता नहीं दूसरा मामला सामने आ जाता है. ताजा मामला मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया का है. मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया की 30 वर्षीय विवाहिता महिला के साथ उसी गांव के रहने वाले 3 युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

mahila1 1 22Scope News

शौच के लिए: दरिंदों ने नहीं सुनी महिला की फरियाद

बताया जाता है कि एक युवक ने महिला के हाथ को पकड़ा दूसरे ने रुमाल से मुंह बंद किया और तीसरे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. महिला चीखती चिल्लाती रही परंतु दरिंदों ने उस महिला की एक नहीं सुनी. तीनों युवकों का नाम शिवनंदन यादव, दिलीप यादव और प्रकाश यादव के बेटे रोहित यादव बताया जा रहा है. जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया.

महिला के पिता और भाई के साथ दरिंदों ने की मारपीट

भदोरिया की रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता महिला रात के करीब 9 बजे अपने घर से खेत की ओर शौच के लिए जा रही थी, तभी तीन बहसी दरिंदों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद जब पीड़िता अपने भाइयों एवं पिता के साथ दिलीप यादव, रोहित यादव और शिवनंदन यादव के घर बोलने गई तो उन लोगों ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट भी किया.

mahila12 22Scope News

दोषियों पर जल्द होगी कार्रवाई- महिला थाना

इस दुष्कर्म और मारपीट के मामले को लेकर पीड़िता मधुसुदनपुर थाना पहुंची लेकिन वहां से आश्वासन मिला कि महिला थाना जाकर अपनी फरियाद सुनाएं. इस बाबत आज पीड़िता महिला थाना पहुंची और अपनी फरियाद का आवेदन दिया. वहां से आश्वासन मिला जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी.

गौरतलब हो कि 30 वर्षीय पीड़िता महिला की शादी हुए तकरीबन 7 वर्ष बीत चुके हैं, पीड़िता महिला के शादी शाहकुंड में नीलेश यादव उर्फ नीलू से हुई है, पीड़िता के पति अभी किसी केस में वर्षों से जेल में बंद है. जिस कारण पीड़िता अपने ससुराल में नहीं रहकर अपने मायके में ही रहती है.

शौच के लिए: कब मिलेगा पीड़िता को इंसाफ?

बता दें कि दिलीप यादव और शिवनंदन यादव अपने घर में अभी भी मौजूद हैं लेकिन प्रकाश यादव का पुत्र रोहित यादव फरार चल रहा है, अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पीड़िता को इंसाफ मिलता है या फिर हवस के दरिंदे यूंही खुलेआम घूमते रहेंगे.

रिपोर्ट: अंजनी कुमार कश्यप

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...