कोडरमा में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा. बिरहोर समुदाय की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला डोमचांच थाना क्षेत्र के जिओरायडीह का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महिला की शिकायत दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि जब महिला लकड़ी चुनने जंगल गई हुई हुई थी। इसी बीच महिला को अकेला पाकर संजय बिरहोर ने महिला को टांगी का भय दिखाकर पेड़ में बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और जब महिला बेसुध हो गयी तो दुष्कर्मी ने उसे जंगल छोड़ कर फरार हो गया।

इधर जब पीड़िता को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची और ग्रामीणों को सारी आपबीती बताई। पीड़िता की आपबीती सुन ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ग्रामीणों ने आरोपी को ढूंढ निकाला और उसे बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया और उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में एडमिट कराया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

संजय सरावगी ने कहा- राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार प्रदेश कार्यालय में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं भारत की अखंडता...

Jamshedpur News: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिलीं सीता सोरेन, कानून-व्यवस्था...

Jamshedpur News: पूर्व जामा विधायक और बीजेपी नेता सीता सोरेन ने चर्चित 'डीडी बार' मर्डर केस के शिकार हिमांशु सिंह के परिवार से मिलने के...

सहनी ने सरकार व सम्राट पर कई मुद्दों को लेकर किया...

पटना : विकासशील इंसाफ पार्टी (VIP) के मुखिया व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कई मुद्दों को...