रांची: साहिबगंज जिले में करोड़ों रुपए की अवैध खनन करने के आरोप में फंसे हुए पत्थर खदान संचालक टिंकल भगत ने ईडी कोर्ट में जमानत की मांग की है। टिंकल ने अपने वकील सुधीर कुमार के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की है।
अवैध खनन के मामले में पिछले साल, 29 जुलाई 2022 को, टिंकल भगत समेत छह लोगों के खदान की जांच की गई थी। इसके बाद, 3 अगस्त 2022 को, ईडी ने टिंकल भगत समेत अन्य लोगों को ईडी ऑफिस में पूछताछ की। फिर, 7 जुलाई 2023 को, ED ने टिंकल भगत को गिरफ्तार किया था।

















