रंगदार बनने के लिए युवक ने सोशल मीडिया पर बनाया अकाउंट


PATNA CITY: रंगदार बनने के लिए एक युवक ने सोशल मीडिया पर गणेश किंग के नाम से अकाउंट बनाया.

जिसमें पिस्तौल के साथ तस्वीर लगाई. और फिर युवक की जबरदस्त पिटाई का वीडियो लाइव भी कर दिया.

मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

रंगदार युवक बनने का नशा सिर चढ़ा

एक युवक पर रंगबाज बनने का नशा कुछ इस कदर चढ़ा कि उसने अपनी क्रूरता का

वीडियो सोशल मीडिया पर खुद ही वायरल कर डाला.

वायरल वीडियो में एक युवक के हाथ और पैर बांध कर दो लोग जबरदस्त तरीके से लाठी से ताबड़तोड़ पिटाई कर रहे है.

जिसको सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया जा रहा है.

यही नहीं युवक की जबरदस्त पिटाई के वीडियो पर कैप्शन भी लिखा हुआ था डीजे ऐसे बजता है.

और जिस युवक के अकाउंट् से वीडियो वायरल किया गया उस युवक की तस्वीर के पीछे लिखा हुआ था रंगबाज डीजे.

हालांकि पिटाई खा रहे युवक ने बाद में एफआईआर दर्ज कराया और पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई

करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है.


घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय का है

अभिषेक कुमार ने सदर थाना में एक लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसे स्मैक बेचने के लिए दिघी के कुछ लड़कों ने कहा था.

लेकिन जब उसने इनकार कर दिया तो फायरिंग करते हुए उसे अगवा कर केले के बागान में ले गए.

जहां उसके हाथ पैर को बांध कर उसकी जबरदस्त पिटाई की गई.

बाद में जब वह बेहोश हो गया तो पानी के छींटे डालकर उसे होश में लाया गया और फिर उसकी पिटाई की गई.

अभिषेक कुमार ने आवेदन में आगे लिखा है कि पिटाई कर रहे बदमाशों के पिता मौके पर पहुंच गए जिसकी वजह से उसकी जान बच पाई.

आवेदन के आधार पर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस मामले में कर रही अनुसंधान

इस विषय में सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि युवक ने पिटाई करने संबंधी आवेदन दिया था.

इस मामले में एक आरोपी रंगदार युवक को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है.

वहीं पुलिस इस मामले में अनुसंधान कर रही है.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...