युवक ने सोशल मीडिया पर Video जारी कर पुलिस को दी खुलेआम धमकी दी, जांच में जुटी

मोतिहारी : मोतिहारी के बिजधरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस को खुलेआम धमकी दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो में युवक ने मोतिहारी पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसे बेवजह परेशान किया गया तो वह किसी को नहीं छोड़ेगा। उसने दावा किया कि वह दोनों हाथों से राइफल चलाना जानता है और उसके पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। युवक ने बिजधरी थाना में घुसकर गोली मारने तक की धमकी दी है। उसने थानाध्यक्ष सीमा कुमारी का नाम लेते हुए उन्हें भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। युवक ने पुलिस पर अपने परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है।

पुलिस को कोई पूछताछ करनी है तो सीधे उससे की जाए

उसने कहा कि यदि पुलिस को कोई पूछताछ करनी है तो सीधे उससे की जाए, वह जहां बुलाया जाएगा वहां पहुंचने को तैयार है। उसने अपने भाई की पूर्व में हुई हत्या के लिए प्रशासन और गांव के कुछ लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और वीडियो की जांच शुरू कर दी।

Motihari Video 1 22Scope News

Video जारी करने वाले युवक की पहचान सुन्दरापुर निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है – बिजधरी SHO सीमा कुमारी

बिजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि वीडियो जारी करने वाले युवक की पहचान सुन्दरापुर निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार, यह मामला शनिवार को सुन्दरापुर में हुए गोलीकांड से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Motihari Video 22Scope News

यह भी पढ़े : 10 माह से मानदेय नहीं मिलने पर आशा व फैसिलिटेटरों का हल्लाबोल, PHC में कार्यकर्ताओं की हड़ताल व जमकर नारेबाजी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...