रामगढ़ः रामगढ़ वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना रविवार की शाम करीब 7:15 बजे की बताई जाती है इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना पाकर रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी बलवंत दूबे घटना स्थल पहुंचे और मृतक शोएब के शव को अपने कब्जे में लेकर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
फाइनेंस का ऑफिस में काम करता था युवक
मृतक शोएब हुवाग बलसगरा का रहने वाला था। बड़गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद के आवास में किराये पर भारत फाइनेंस का ऑफिस में कार्यरत था। भारत फाइनेंस ऑफिस में उसके साथ दो और साथी भी कार्य करते थे।
रविवार की शाम शोएब के साथ काम करने वालों के बीच आपस में कुछ कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक साथी ने पिस्तौल निकाल कर तुरंत गोली चला दी गोली शोएब के सिर पर जा लगी जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।

घटना के बाद गोली मारने वाला युवक फरार
पुलिस ने पिस्टल को घटनास्थल से बरामद कर लिया और भारत फाइनेंस के ब्रांच कैशियर बबलू कुमार राम को पूछताछ़ लिए अपने साथ थाने ले आई। बबलू कुमार राम ही चश्मदीद गवाह है। पूरी घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बबलू कुमार राम बताया कि अभिजित कुमार राणा ने पिस्तौल निकाल कर शोएब के सर में सटाकर गोली मार दिया।
ये भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर का केबल काटकर ले उड़े चोर
गोली लगते ही शोएब की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बबलू कुमार राम के बयान पर घाटो ओपी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस भारत फाइनेंस में कार्यरत अभिजीत कुमार राणा की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के द्वारा बरामद किए गए पिस्टल के बारे में अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। युवक के मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

















