गायत्री को न्याय दिलाने को लेकर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने निकाला न्याय मार्च,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

गायत्री को न्याय दिलाने को लेकर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने निकाला न्याय मार्च,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

गयाजी: गायत्री को न्याय दिलाने को लेकर शहर के जीडी पब्लिक स्कूल और ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा न्याय मार्च निकाला गया। यह न्याय मार्च शहर के विभिन्न सड़क मार्ग से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।

हाथों में तख्तियां ले छात्र-छात्राओं ने लगाई गुहार

न्याय मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी और गायत्री को न्याय दिलाने को लेकर नारे भी लगा रहे थे। न्याय मार्च में शामिल शिक्षिका स्नेहा शाही ने कहा कि घटना के इतने दिनों बीत जाने के बाद भी गायत्री को अब तक न्याय नहीं मिला है, जबकि लोग चीख-चीख कर आरोपियों के बारे में बता रहे हैं। जब बात बेटियों के न्याय की होती है, तब न्याय नहीं मिलता है। यही वजह है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आज न्याय मार्च निकाला गया है।

दरिंदों की गिरफ्तारी को लेकर न्याय मार्च

वहीं छात्रा राधा शर्मा ने बताया कि गायत्री को न्याय दिलाने और धरती के दरिंदों को फांसी दिलाने की मांग को लेकर हम लोगों ने न्याय मार्च निकाला है। आए दिन महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं होती रहती है। इस तरह की घटना पर अंकुश लगे और इसकी पुनरावृत्ति ना हो, इसे लेकर हमलोग आज न्याय मार्च निकालकर डीएम कार्यालय तक पहुंचे हैं।

ये भी पढ़े :  पुलिस ने गश्ती के दौरान 2 अलग-अलग जगहों पर की छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त, 8 गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...