Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन माह बाद भी अस्मित की मां को नहीं मिला न्याय

Dhanbad– डी नोबिली पब्लिक स्कूल, सिंदरी मृत पाये गये छात्र अस्मित आकाश की मां को अभी भी न्याय का इंतजार है. 23 मार्च को अस्मित आकाश विद्यालय में मरणासन्न पाया गया था. तब यह खबर अखबारों की सुर्खियां बनी थी. अस्मित आकाश की मां को न्याय का भरोशा दिलाया गया था, लेकिन तीन माह भी अस्मित की मां न्याय के लिए संघर्ष कर रही है. उसकी मौत किस परिस्थितियों में हुई , उसकी मौत का गुनाहगार कौन है, एक मां इसको जानना चाह रही है. लेकिन प्रशासन है कि इस मामले को दबाने में लगा है, एक मां के प्रति उसकी कोई संवेदनशीलता नहीं है.

जब तीन माह बाद भी एक मां को न्याय नहीं मिला तो वह एक बार फिर से सड़क पर उतर गयी. अस्मिता की मां का कहना है कि तीन माह के बाद भी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आखिरकार लाचार होकर रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन करना पड़ रह है.

मां का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में बच्चों के बीच मारपीट होता दिख रही है, बीच में एक शिक्षक भी आते दिख रहे हैं. लेकिन इस फुटेज को बाद में गायब कर दिया गया. साफ है कि कुछ लोग अपराधियों को  बचाने की साजिश रच रहे हैं.  

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...