आज का दिन झारखंड के लिए काला दिन साबित हुआ है-मनीष जायसवाल

रांचीः राज्य में आज नई सरकार का विश्वास मत के प्रस्ताव पर वोटिंग होने जा रही है। इसको लेकर राज्य की राजनीति गरमायी हुई है। विधानसभा में विश्वास मत के लिए विधायकों का आना शुरु हो गया है। इस मामले पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सरकार पर तंज कसते हुए जमकर हमला बोला है।

ये भी पढ़ें-पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, चाकू के साथ… 

उन्होंने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए काला दिन साबित हुआ है। आज झारखंड की डमी सरकार विश्वास प्रस्ताव हासिल करने जा रही है। कांग्रेस को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है। तभी उन्होंने ऐसा व्यवहार किया है। उन्होंने ये प्रमाणित भी किया है कि उनके विधायक बिकाऊ हैं। तभी तो उन्होंने इतना सिक्योरिटी लेकर रखी है।

मनीष जायसवाल 22Scope News

जेएमएम और कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं

बीजेपी के आरोप लगाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा है कि आरोप तो झूठमूठ का कोई भी लगा सकता है पर अगर इसका कोई सबूत है तो बताएं। इस सरकार का आज हमलोग पूरी क्षमता के साथ इसका विरोध करेगें। जेएमएम और कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है।

स्वंय मुख्यमंत्री उनकी रखवाली करता है

सभी विधायकों को बाहर ले जाया जाता है, एक-एक विधायकों के साथ 5-5 लोग रहते हैं। उनको रुम में बंद कर लिया जाता है, उनका फोन ले लिया जाता है और जब वापिस आते हैं तो मुख्यमंत्री उनकी रखवाली करता है। इसलिए उनको ऐसा लगता है कि उनके विधायक बिकाऊ है।

ये भी पढ़ें-चंपई सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट

सत्ता दल के विधायकों से संपर्क में रहने वाली बात पर उन्होंने कहा कि सारे विधायक हमारे दोस्त जैसे है हमलोग 365 दिन आपस में बातचीत करते हैं। हमलोग अपने-अपने दलों से बंधे हुए हैं। जो बात आप जानना चाहते हैं वो बात न तो हमने छेड़ी है और न ही उनकी तरफ से कोई पहल हुई है।

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...