धनबाद : धनबाद में पुलिस को कानून का पाठ पढ़ाना एक कथित मानवाधिकार कार्यकर्ता को उस समय महंगा पड़ा. हाईवा चोरी के आरोप में गिरफ्तार दो व्यक्तियों की पैरवी के दौरान प्रभारी को तरह-तरह की धमकी देने लगा. उसके बाद क्या था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कानून का पाठ पढ़ा दिया. पुलिस हाईवा चोरी के मामले में पश्चिम बंगाल के कुल्टी से दो आरोपी को गिरफ्तार कर धनबाद लाई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने से पहले मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल ले गयी. जहां खुद को मानवाधिकार और क्राइम करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर थाना प्रभारी को वर्दी उतारने और तबादला करा देने की धमकी दी फिर क्या था, थाना प्रभारी ने अपने वरीय पदाधिकारियों से संपर्क साध कर मामले की जानकारी दी. वरीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने का आदेश मिलते ही प्रभारी कथित मानवाधिकार पदाधिकारी को कानून का पाठ बेहतर तरीके से पढ़ा डाला. पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई.
रिपोर्ट : राजकुमार

















