कल चिराग पासवान भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

रांची. विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान झारखंड आ रहे हैं। वे आज रात 10 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगे। वे कल झारखंड विधानसभा के दूसरे एवं अंतिम चरण के चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

चिराग पासवान कल करेंगे चुनाव प्रचार

वे कल जामताड़ा, झरिया, धनबाद एवं बेरमो विधानसभा में रोड शो एवं जनसभा को सम्बोधित कर एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। वे कल सुबह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय एवं पार्टी के एनी पदाधिकारियों के साथ हेलीकाप्टर से धनबाद एवं अन्य जगहों पर पहुंचेंगे, जहां लोजपा रामविलास एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, भाजपा का सहयोगी दल है। चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान के रूप में प्रसिद्ध हैं। चिराग पासवान भाजपा एवं एनडीए से जामताड़ा की प्रत्याशी सीता सोरेन, झरिया की प्रत्याशी रागिनी सिंह, धनबाद से राज सिन्हा एवं बेरमो से रविंद्र पांडेय के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...