Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रोफेसर महमूदाबाद की गिरफ्तारी पर NHRC ने लिया संज्ञान, हरियाणा के डीजीपी को भेजा नोटिस

Desk. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी और हिरासत के संबंध में मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। इसके बाद आयोग ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर NHRC ने लिया संज्ञान

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को हरियाणा के अशोका विश्वविद्यालय (एक डीम्ड यूनिवर्सिटी) के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी और हिरासत के संबंध में 20 मई 2025 की एक समाचार रिपोर्ट मिली है।

NHRC ने पाया कि रिपोर्ट, जिसमें उन आरोपों का सार है, जिनके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है, प्रथम दृष्टया यह खुलासा करती है कि उक्त प्रोफेसर के मानवाधिकारों और स्वतंत्रता का उल्लंघन किया गया है। इसलिए, आयोग ने रिपोर्ट की घटना का स्वतः संज्ञान लेने के लिए इसे उपयुक्त मामला माना है।

NHRC ने हरियाणा के डीजीपी को भेजा नोटिस

साथ ही आयोग ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बात दें कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर लिखे गए पोस्ट को लेकर प्रोफेसर महमूदाबाद को गिरफ्तार किया गया था।

Commercial Advertisment

Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने वालों को राहत,...

छठ महापर्व के बाद बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। जानें...

Ranchi Crime News: छठ पर बंद घरों को चोरों ने बनाया...

रांची में छठ महापर्व के दौरान बंद घरों में चोरी की दो बड़ी वारदात हुईं। नामकुम में गृह सचिव के बॉडीगार्ड के घर और...

Jharkhand SIR: झारखंड में 17.55 लाख मतदाता मामलों का निपटारा बाकी,...

झारखंड में SIR के तहत 17.55 लाख मतदाता मामलों का निपटारा बाकी है। निर्वाचन आयोग 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष...