रांची में मूसलाधार बारिश ने दुर्गा पूजा के जश्न को किया फीका, वज्रपात से 5 की मौत

रांची: बुधवार को रांची में हुई मूसलाधार बारिश ने दुर्गा पूजा के उल्लास पर पानी फेर दिया। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश और बिजली कड़कने से लोग सहम गए और सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति बन गई। बारिश के कारण कांटाटोली के नेताजी नगर पंडाल में पानी घुस गया, जिससे स्पॉट लाइट खराब हो गई, और चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के तोरणद्वार के गिरने जैसी घटनाएं सामने आईं।
लातेहार के महुआडांड में वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें संजय नगेसिया (30), लल्लू नगेसिया (25), रविशंकर नगेसिया (30), और जितेंद्र लोहरा (25) शामिल हैं। इसके अलावा, दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। गुमला के बहमनी गांव में भी वज्रपात की चपेट में आकर चुमनु उरांव (55) की मौत हो गई।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 10 और 11 अक्टूबर को भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बारिश और नगर निगम की अधूरी तैयारियों ने दुर्गा पूजा के आयोजन में खलल डाल दिया। रांची के अपर बाजार और अन्य इलाकों में सड़कों पर घुटने भर पानी भर गया, जिससे पूजा पंडालों तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। कई लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा और अपने जूते-चप्पल हाथ में लेकर चलना पड़ा।
बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में स्थित घर-दुकानों में भी पानी भर गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। प्रशासन और नगर निगम के सफाई और तैयारियों के सभी दावे दो दिनों की बारिश में खोखले साबित हो गए, जिससे श्रद्धालुओं में निराशा व्याप्त हो गई।

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...