Advertisment

तस्करी कर बंगाल ले जाए जा रहा थे कछुए: गया में हजारों पीस कछुआ बरामद, 20 लाख बताया जा रहा अनुमानित मूल्य

गया. बिहार के गया में हजारों पीस कछुआ की बरामद की गई है, जिसका अनुमानित मूल्य 20 लाख के करीब का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कछुआ को एक कपड़े लदे ट्रक में छुपा कर ले जाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और करीब 20 बोर में कछुए की बरामदगी की गई है.

कपड़ा लदे ट्रक से पकड़ाया हजारों पीस कछुआ

जानकारी के अनुसार कपड़ा लदे ट्रक से हजारों कछुए की बरामद की गई है. यह सफलता गया जिले के बाराचट्टी थाना की पुलिस को मिली है. जानकारी के अनुसार बाराचट्टी थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी, कि एक ट्रक से कछुआ की तस्करी की जा रही है. जिसे यूपी से कोलकाता को ले जाया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद बाराचट्टी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाने के समीप छापेमारी की गई. इस दौरान कपडे लदे ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें छुपा कर ले जाया जा रहे भारी संख्या में कछुए की बरामदगी की गई है. कछुओं की संख्या हजारों में बताई जा रही है. ट्रक के ऊपरी केबिन से कछुए की बरामदगी हुई है. करीब 20 बोरे कछुए की बरामदगी हुई है.

राजस्थान नंबर की ट्रक से हुई बरामदगी

बताया जा रहा है कि कछुुए की तस्करी राजस्थान नंबर के ट्रक से की जा रही थी जो यूपी से कपड़ा लोड कर कोलकाता के लिए रवाना हुआ था. बताया जा रहा है। कि डोभी की ओर से यह कपड़ा लोड ट्रक झारखंड की ओर जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस ने छापेेमारी की और चिन्हित ट्रक की तलाशी के दौरान कछुए की बरामदगी की गई है.

करीब 20 लाख रुपए बताया जा रहा अनुमानित मूल्य

बरामद कछुए की संख्या हजारों में बताई जाती है. वहीं, इसका अनुमानित मूल्य 20 लाख के करीब का बताया जा रहा है. हालांकि फिलहाल में पुलिस के द्वारा कछुआ की संख्या और अनुमानित मूल्य के संबंध में स्पष्ट तौर पर नहीं बताया गया है. पुलिस अभी कार्रवाई में जुटी हुई है. वहीं, इस मामले को लेकर बाराचट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है. ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

कछुआ की हुई है बरामदगी, कोलकाता ले जाया जा रहा था: एसडीपीओ

इस संबंध में शेरघाटी एसडीपीओ राज किशोर सिंह ने बताया कि बाराचट्टी थाना की पुलिस के द्वारा कछुआ की बारामदगी की गई है. काफी संख्या में कछुआ की बरामदगी हुई है. उसकी गिनती की जा रही है. कछुए को ट्रक से कोलकाता ले जाया जा रहा था. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...