पुल का रेलिंग तोड़ नदी में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर हो गई मौत फिर…

पटना: राजधानी पटना से सटे गौरीचक में बुधवार को एक सड़क हादसा में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पुल से नदी में गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के गौरीचक बाजार के समीप गया पटना स्टेट हाईवे 1 की है जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पुल का रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे पुनपुन नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर टूट कर दो भागों में बंट गया।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने गौरीचक थाना की पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने नदी से शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगो ने बताया कि पटना की तरफ से आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पुल का रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। यह हादसा कब और कैसे हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है लेकिन सुबह में लोग जब सड़क पर आये तो देखा कि पुल का रेलिंग टूटा हुआ है और पुल के नीचे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है।

यह भी पढ़ें – NDA हो या UPA, साजिश के तहत सत्ता में रह कर…, जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने…

घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनमा निवासी अशोक पासवान के रूप में की गई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है निर्वाचन आयोग, संपन्न हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम…

बिहटा से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...