Transport Department के अधिकारियों पर हमला कर किया था घायल, 8 गिरफ्तार

परिवहन विभाग की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार। महिला अधिकारी समेत कई कर्मचारी घायल, 20 लोगों ने किया था हमला

वैशाली: वैशाली में परिवहन विभाग की टीम (Transport Department Team) पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। घटना 11 फरवरी 2025 की रात करीब 11:40 बजे सदर थाना क्षेत्र के सैदपुर रजौली में हुई थी, जब परिवहन विभाग की टीम वाहनों की चेकिंग और ओवरलोडिंग की जांच कर रही थी।

Transport Department Team में शामिल महिला अधिकारी भी हुई थी घायल

इस दौरान लगभग 20 लोगों ने Transport Department Team पर हमला कर दिया, जिसमें विभाग की महिला पदाधिकारी समेत अन्य कर्मचारी और चालक घायल हो गए थे। मामले में 12 फरवरी को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 13 फरवरी को पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Under 19 क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत पर बिहार मे हर्ष, कप्तान निक्की का बिहार से…

नए गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में अखिलेश राय, सरोज राय, विनय कुमार, चिकू राय और समन कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी जदुआ गर्दनिया चौक, थाना-नगर, जिला-वैशाली के रहने वाले हैं। पुलिस अभी भी बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह मामला परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया था, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Maha Kumbha से लौट रहे लोगों से भरा पिकअप दुर्घटना का शिकार, 1 मौत की जख्मी

हाजीपुर से दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...