Advertisment

पटना में एयरपोर्ट एंट्री गेट पर दर्दनाक हादसा, बस ने दो लोगों को कुचला

पटना एयरपोर्ट के बाहर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही बस ने दो लोगों को कुचल दिया है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाला युवक का नाम प्रिंस राज बताया जा रहा है। युवक इंडिगो की पैरेंट कंपनी ऐजाइल का कर्मचारी था। आज इंडिगो के 15वें सालगिरह के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, हालांकि युवक की मौत के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। ये हादसा एयरपोर्ट एंट्री गेट -1 के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि निजी बस ने दोनों को कुचल दिया।

युवक के साथ बस ने एक महिला को भी कुचल दिया है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों इंडिगो के ही कर्मचारी हैं। सुबह साढ़े 6 बजे दोनों की शिफ्ट थी, जिसके लिये वो काम पर जा रहे थे। लेकिन एंट्री गेट पर ही ये हादसा हो गया। घटना करीब सुबह 6 बजे की है।

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...