आयुर्वेद से इलाज होगा आसान! सूबे में 7 नए आयुष अस्पतालों की तैयारी

पटना : वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान बिहार के सात जिलों में 50-50 बेड के आयुष अस्पताल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इन जिलों में रोगियों के लिए इलाज की सबसे प्रचीन पद्धति आयुर्वेद से इलाज की राह आसान हो जाएगी। ये बातें सोमवार को पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के तहत पटना के होटल चाणक्या में आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कही। इसके अलावा बेगूसराय, दरभंगा, मोतिहारी, गोपालगंज, गया, मधुबनी और सिवान जिलों में भी वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा- वह प्रशिक्षण में हर दिन कुछ ना कुछ नया सीखने का प्रयास करें

कार्यक्रम में ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर, सुप्रजा, मोबाइल मेडिकल यूनिट, वॉयोमित्र, आयुर्विद्या और फाइलेरिया से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण के लिए होम्योपैथी, यूनानी और आयुर्वेद के विशेषज्ञों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन चिकित्सकों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह प्रशिक्षण में हर दिन कुछ ना कुछ नया सीखने का प्रयास करें। अपने अनुभव सहयोगियों में साझा करें। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सकों के अनुभव के आधार पर हम नीति बनाकर सरकार से सहयोग दिलाने में मदद करेंगे।

मंत्री मंगल ने कहा- PM की मंशा के अनुसार, CM के नेतृत्व में राज्य में आयुष विधि से इलाज की पद्धति को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में आयुष विधि से इलाज की पद्धति को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य भर में 294 ऐसे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं जहां आयुष पद्धति से मरीजों को रोग संबंधी समस्या का समाधान दिया जा रहा है। उन्होंने ऐसे प्रशिक्षणों में रजिस्टर्ड गैर सरकारी संस्थानों के लोगों को भी शामिल करने पर जोर दिया। ताकि आयुवर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी पद्धति में होने वाले नवाचार और इलाज का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंच सके।

मंत्री ने कहा- कोविड-19 के बाद आयुर्वेद के प्रति देश-दुनिया में विस्वास मजबूत हुआ है

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के बाद आयुर्वेद के प्रति देश-दुनिया में विस्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यशाला में शामिल होने वाले चिकित्सकों से कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रतिभागियों को अधिक दक्ष, संवेदनशील और परिणामोन्मुख बनाना है। प्रशिक्षण के विभिन्न चरण अगले 15 दिनों के भीतर पूरे किए जाएंगे, जिसके पश्चात जिला एवं प्रखंड स्तर तक प्रशिक्षण एवं शिविर आयोजित कर इसका लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति से जुड़े कुल 114 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

काम से होता है नाम, पहचान के लिए अच्छा परिणाम जरूरी – सचिव लोकेश कुमार सिंह

कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि काम से नाम होता है और परिणाम से ही पहचान होती है। इसलिए कार्यशाला में शामिल होने वाले सभी विधाओं के चिकित्सक मेहनत और ईमानदारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर निचले स्तर तक अपनी सेवा पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय प्रशिक्षण का गूढ़ विषय यह है कि सभी चिकित्सक यहां से कुछ ना कुछ नया सिखकर जाएं और लोगों की सेवा करें।

कार्यक्रम में कई बड़े लोग मौजूद थे

कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंचासिन पदाधिकारियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. धनंजय शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रशासी पदाधिकारी मो. शफीक ने किया। इस अवसर पर राज्य आयुष समिति के कार्यपालक निदेशक वैभव चौधरी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति से मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शशांक शेखर सिन्हा और स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शंभू शरण आदि की प्रमुख उपस्थिति रही।

यह भी पढ़े : बजट बढ़कर 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ पहुंचा, वित्त मंत्री बोले- बिहार को विकसित श्रेणी में लाना है लक्ष्य…

Saffrn

Trending News

Khunti PLFI Arrest: खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के...

 झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर PLFI के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा और...

Jharkhand CID: फॉरेक्स Trading Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, 8.52...

 झारखंड CID ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।Jharkhand...

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं...

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img