Saturday, May 31, 2025

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने बोल दिया हमला, कई घायल

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां के योगापट्टी थाना क्षेत्र से है जहां पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। जिसमें आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि News 22Scope नहीं करता है। फिर भी वीडियो में देखा जा रहा है। अतिक्रमण हटाने पुलिस टीम दलबल के साथ पहुंची थी।

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने बोल दिया हमला, कई घायल

अतिक्रमणकारियों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि सीधे पुलिस टीम पर हमला बोल दिया

आपको बता दें कि अतिक्रमणकारियों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि सीधे पुलिस टीम पर उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने अपना एक झोपड़ी भी जला डाला। जो वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि पुलिस के समक्ष अतिक्रमणकारियों ने एक झोपड़ी में घर में आग लगा दिया है, जो जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग और पुलिस बल की टीम तैनात थी।

यह भी पढ़े : झाझा नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण, चला बुलडोजर, आम दुकानदारों ने लगाया भेदभाव का आरोप

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

बिहार न्यूज़, बिहार की ताजा खबरें, पटना ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार चुनाव समाचार, बिहार राजनीति, बिहार मौसम, बिहार शिक्षा समाचार, झारखंड न्यूज़, झारखंड की ताजा खबरें, रांची समाचार, झारखंड सरकार, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज़, जमशेदपुर खबरें, धनबाद न्यूज़, हेमंत सोरेन न्यूज़