झाझा नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण, चला बुलडोजर, आम दुकानदारों ने लगाया भेदभाव का आरोप

जमुई : झाझा नगर परिषद क्षेत्र में एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज हो गया है। झाझा के चेयरमैन संजय यादव के निर्देश पर नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी, जेसीबी मशीन, पुलिस बल और सफाईकर्मियों के साथ सड़क पर उतरे और लिस्टेड अतिक्रमण स्थलों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कई दुकानदारों की दुकानें जेसीबी से ध्वस्त कर दी गईं, जिससे स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश फैल गया है। दुकानदारों का आरोप है कि इस कार्रवाई में भेदभाव किया गया है और आम दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है। जबकि रसूखदारों के अतिक्रमण को नजरअंदाज कर दिया गया।

Goal 7 22Scope News

अतिक्रमण को लेकर झाझा थाना में शांति समिति की बैठक भी बुलाई गई थी

गौरतलब है कि अतिक्रमण को लेकर झाझा थाना में शांति समिति की बैठक भी बुलाई गई थी, जिसमें जमुई एसपी और झाझा चेयरमैन संजय यादव ने भरोसा दिलाया था कि किसी भी दुकानदार या गरीब व्यवसायी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, जमीनी हकीकत और पीड़ित दुकानदारों के बयानों से स्थिति कुछ और ही बयां कर रही है। दुकानदारों का कहना है कि नालों और स्लैब को चुन-चुनकर तोड़ा गया है, जिससे मेन बाजार के व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। स्थानीय जनता और दुकानदारों ने नगर परिषद से पारदर्शिता की मांग की है और चेताया है कि अगर कार्रवाई में भेदभाव जारी रहा, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

यह भी पढ़े : अतिक्रमण किए गए 27 डिसमिल जमीन को अंचलाधिकारी ने कराया खाली

यह भी देखें :

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...