जनजातीय महोत्सव- 2022 आदिवासी समुदाय के जले पर नमक छिड़कना-सालखन मुर्मू

Ranchi- झारखंड सरकार  के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को झारखंड जनजातीय महोत्सव- 2022

के रूप में आयोजित करना सच्चाई को छुपाना है. यह संयुक्त राष्ट्र की भावना और आदिवासी चिंताओं

से हटकर एक अलग त्योहार मनाने की कोशिश है. जबकि संविधान, कानून के साथ खिलवाड़ कर

अबतक आदिवासी समुदाय के साथ अन्याय अत्याचार और शोषण का होता रहा है.

जनजातीय महोत्सव- 2022 के आयोजन में संयुक्त राष्ट्र की भावनाओं का सम्मान हो

यह कहना है पूर्व सांसद और आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलखन मुर्मू का.

सालखन मुर्मू ने कहा है कि पिछले दो दशकों में झारखंड का आदिवासी समुदाय और भी कमजोर हुआ है.

उसके अधिकार, जल जंगल और जमीन पर हमले तेज हुए हैं. आजीविका पर संकट और भी गहरा हुआ है.

रोजी-रोटी की खोज में विस्थापन उनकी नियती बन गयी है.

तमाम कोशिशों के बाद भी हम उनकी समस्यायों का निदान करने में असफल हुए है.

जीवन के हर क्षेत्र में उन्हे चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

इस परिस्थिति में जनजातीय महोत्सव- 2022 के आयोजकों से आग्रह है कि 9 अगस्त के कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र की भावना,

चिंता और आशंकाओं को सहजते हुए आयोजित करें.  

जनजातीय महोत्सव- 2022 का आयोजन आदिवासी समुदाय के जले पर नमक छिड़कने जैसा है.

यह आयोजन उनकी समस्याओं को सामने नहीं लाता. उनकी चिंताओं को प्रतिबिम्बित नहीं करता.

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...