बढ़ती गर्मी के बीच पावर कट से परेशान शहरवासी, लोगों का हो रहा बुरा हाल

रांची. बढ़ती गर्मी के बीच पावर कट से परेशान शहरवासी, लोगों का हो रहा बुरा हाल – राजधानी रांची में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है. ऐसे में कई दिनों से पावर कट होने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. घंटों पावर कट होने से ना लोग दिन में सही तरीके से काम कर पा रहे हैं और ना ही रात में चैन से सो पा रहे हैं. वहीं शहर के व्यापारियों और कारोबारियों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.

रांची के कई इलाकों में दिन भर बिजली का आना जाना जारी है. शहर के कई इलाके में कई घंटे तक लोड शेडिंग जारी रहती है. जिनमें डोरंडा, रातू रोड, पिस्का मोड़, मधुकम, डोरंडा मनी टोला, फिरदौस नगर, कांटाटोली, कोकर, चुटिया, हरमू, अरगोड़ा, धुर्वा सहित एचईसी इलाके में भी कई घंटे बिजली गुल रहती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर में 3-4 घंटे बिजली गुल रहती है. वहीं रात को भी यही बिजली की यही स्थिती रहती है.

बढ़ती गर्मी के बीच पावर कट से परेशान शहरवासी, लोगों का हो रहा बुरा हाल

बढ़ती गर्मी के बीच पावर कट से परेशान शहरवासी, लोगों का हो रहा बुरा हाल

गर्मी शुरू होने से पहले ही मेंटेनेंस पर जोर दिया गया था, जिससे की गर्मी में बिजली की समस्या नहीं हो. इसके लिए 11 अप्रैल को जीएम रांची ने बैठक की थी, जिसमें सभी अभियंताओं को निर्देश दिया था कि मरम्मत कार्य के लिए आधे घंटे से अधिक का शटडाउन नहीं लिया जाए. जहां-जहां आवश्यकता है, वहां पूर्व में ही समस्या को दूर करने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद भी जब गर्मी पड़नी शुरू हुई तो बिजली व्यवस्था फेल हो गई.

वहीं बिजली वितरण निगम का दावा है कि बिजली की कहीं कोई परेशानी नहीं है. निगम की ओर से पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जा रही है. निगम ने बताया कि कुछ इलाकों में लोकल फॉल्ट और टेकनिकल कामों के कारण भी पावर कट किया जा रहा है. इसके अलावा कई बार मेंटेनेंस के कारण भी बिजली काटी जा रही है. राजधानी के अधिकांश इलाकों में एक एक घंटे के अंतराल में बिजली आपूर्ति की जा रही है.

बढ़ती गर्मी के बीच पावर कट से परेशान शहरवासी, लोगों का हो रहा बुरा हाल

 

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img