बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के चिंगरी एवं चिपरी के बीच मुड़टंगवा मोड़ के समीप बॉक्साइट से लदा ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया, जिससे दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय गुदेश्वर साहू नामक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय मुखिया रामप्रसाद बड़ाईक अन्य ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर भेजा गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया है।
बिशुनपुर में हादसे में दो की मौत
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, भरनो थाना क्षेत्र के परवल निवासी गुदेश्वर साहू एवं उसके दो अन्य दोस्त बाइक में सवार होकर नेतरहाट जा रहे थे। तभी वे लोग मूड़टांगवा मोड के समीप पहुंचे और विपरीत दिशा से बॉक्साइट लेकर आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवाओं को अपनी चपेट में लेकर रौंद डाला, जिससे दो युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
वहीं बुद्धेश्वर साहू नामक युवक गंभीर रूप से घायल है। खबर लिखे जाने तक मृतक युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। इधर घटना के बाद ट्रक भी गड्ढे में घुस गया है और चालक फरार हो गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
बिशुनपुर से सुंदरम केशरी की रिपोर्ट
Highlights


