Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली करंट लगने से ट्रक चालक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

औरंगाबाद : औरंगाबाद के ओबरा बाजार के बेल पौथु रोड में स्टेट बैंक के समीप बुधवार की रात ट्रक पर रस्सा व तिरपाल बांधने के दौरान हाई वोल्टेज बिजली के चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई है। मृतक का पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के सुर्खी गांव निवासी दिलकेश्वर दास के 30 वर्षीय पुत्र गजेंद्र कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि मृतक बिजली करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे ग्रामीणों के द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इस्थिती को गंभीर देखते हुए प्रथम उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसे औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया को पूर्ण कर शव को परिजनों को सौंप गया है।

आक्रोशित परिजनों ने ओबरा बेल मोड़ के स्टेंट बैंक के समीप शव को रख एनएच-139 को जमकर आगजनी करने लगे‌ आक्रोशित परिजनों का कहा था कि विभाग के द्वारा अभिलंब मुआवजा दिया जाए. सड़क जाम के सूचना लोगों ने दाउदनगर एसडीओ मनोज कुमार को दिया एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारी तथा बिडीओ को सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र यादव, बीडीओ यूनिस सलीम, कनीय अभियंता मिहिर कुमार उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को चार लाख की मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजनों ने सड़क जाम को हटाया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ट्रक चलाने का काम करता था और वह बेल रोड में एक दुकान पर सीमेंट अनलोड कर ट्रक पर चढ़कर रस्सा बांध रहा था। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे 11हजार के हाई टेंशन बिजली के चपेट में आने से यह घटना घटी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई है।

वहीं लोगों का कहना है कि मृतक का परिवार अत्यंत ही गरीब है, मेहनत मजदूरी कर वह अपना परिवार का पालन पोषण करता है. मृतक के परिवार में मां गीता देवी और पत्नी रिंकी देवी के साथ दो बच्चा डेढ़ वर्ष आदित्य कुमार एवं छह माह का उत्तम कुमार है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कहा कि बिजली विभाग लापरवाही से यह घटना घटी है। ओबरा थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : औरंगाबाद में बाइक और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...