पेट्रोल पंप में हार्ट अटैक से ट्रक ड्राइवर की हुई मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

गुमला: जिले में सिसई थाना क्षेत्र के रेड़वा पेट्रोल पंप में शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक के कारण एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर को यूपी निवासी राजेंद्र अपने ट्रक को पेट्रोल पंप में पार्क कर खाना खाने के बाद वहीं सो गया था. सुबह उठ कर राजेंद्र पेट्रोल पंप के कैंपस में ही टहल रहा था. उसी समय अचानक उसे हार्ट अटैक आया और उसी जगह गिरकर उसकी मौत हो गई.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

उसे गिरता देख पेट्रोल पंप के कर्मियों ने जाकर उसे उठाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. यह सारी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की सूचना सिसई थाना को दे दी गई है. जब तक उसके परिजन यूपी से नहीं आते हैं. तब तक के लिए शव को सदर अस्पताल गुमला भेज दिया जाएगा.

रिपोर्टः अमित राज

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...