सावित्री फ्यूल पेट्रोल पंप में हवाई फायरिंग करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

रामगढ़ः जिले के पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि 5 अक्टूबर को खैरा मांझी स्थित सावित्री फ्यूल पेट्रोल पंप पर सफेद अपाची में सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर एक राउंड हवाई फायरिंग की और फरार हो गए थे.
इसी मामले में एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर इचापिरी थाना पतरातू निवासी महेंद्र गंझू और आदित्य सिंह उर्फ रिंकू टेरपा निवासी थाना पतरातू को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों ने पूछताछ के क्रम में इस कांड में संलिप्तता स्वीकारी.
इस कांड को उग्रवादी संगठन टीपीसी के भरत के द्वारा लेवी के लिए करवाया गया था. एसडीपीओ ने बताया कि दोनों अपराधियों के पास से इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की सफेद अपाची बाइक और ब्लू रंग का मोबाइल बरामद किया गया है. दोनों अपराधियों को रामगढ़ जेल भेज दिया गया.
रिपोर्टः करमजीत सिंह जग्गी

ris arrow 22Scope News

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...