एक्शन मोड में पुलिस, जहरीली शराबकांड के बाद तेज हुई छापेमारी, बोलेरो से 200 लीटर स्प्रिट बरामद

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले भर में लगातार सघन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इसी कड़ी में मेहसी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच अभियान के दौरान एक बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली गई। जिसमें प्लास्टिक के गैलनों और बाल्टियों में भरी भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद की गई।

करीब 10 बाल्टियों में कुल लगभग 200 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया है

जानकारी के अनुसार, करीब 10 बाल्टियों में कुल लगभग 200 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया है। जिसे अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया है और इसमें सवार संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि यह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जो जिले में अवैध शराब के निर्माण और सप्लाई में सक्रिय है।

Motihari Raid 1 22Scope News

इस कार्रवाई के बाद SP स्वर्ण प्रभात ने जिले के सभी थाना अध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किया है

वहीं, इस कार्रवाई के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के सभी थाना अध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किया है। एसपी ने स्पष्ट कहा है कि शराबबंदी कानून के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच, छापेमारी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है।

हाल ही में हुए जहरीली शराबकांड के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है

जिले में हाल ही में हुए जहरीली शराबकांड के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसकी जानकारी चकिया डीएसपी संतोष सिंह ने दी है।

Motihari Raid 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों में की छापेमारी, तकरीबन 69 लाख जब्त

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...