Ramgarh: पांडे गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Ramgarh: गिद्दी ए पुलिस ने पांडे गिरोह के दो सदस्यों को छापामारी कर गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसकी जानकारी सोमवार को गिद्दी थाना पुलिस प्रभारी कुंदन कुमार ने प्रेस को दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पांडे गिरोह के सक्रिय सदस्य होसीर निवासी विक्की रैन एवं आजाद अंसारी सफेद रंग की अपाची से गिद्दी ‘सी’ पहुंचे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद गिद्दी ‘सी’ माइंस के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया।

Ramgarh: रंगदारी वसूलने की फिराक में थे

दोनों बदमाश कोयला व्यवसाय एवं ठेकेदार से रंगदारी वसूलने की फिराक में थे। बरामद सामानों में एक देशी पिस्टल, चार गोली, एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड फोन, टीवीएस अपाची सफेद रंग व दो मोबाइल एंड्रॉइड फोन मिले हैं। पुलिस ने बताया कि अब तक के अनुसंधान में पता लगा है कि पांडे गिरोह के नाम से कोयला व्यवसाय एवं ठेकेदारों को धमका कर रंगदारी वसूलने का काम करते थे, जिन पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर थाना प्रभारी गिद्दी ए के नेतृत्व में एक टीम गठन कर कार्रवाई की गई।

Ramgarh: कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी शामिल

छापामारी में थाना प्रभारी गिद्दी कुंदन कुमार, पुलिस एसआई रथु उरांव, एसआई कुमार अश्विनी, चालक आरक्षी अनिल कुमार सिंह, रिजर्व गार्ड हवलदार इंद्रदेव मोची, ओम प्रकाश कुमार महतो आदि शामिल थे।

रविकांत की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Dehri Pickup Accident 2026: डेहरी में प्याज लदे पिकअप ने दो...

Dehri Pickup Accident 2026, रोहतास: रोहतास जिले के डेहरी इलाके में शुक्रवार को जख्खी बिगहा सर्विस लेन पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो...

Ishan Kishan Deoghar Visit: क्रिकेट के मैदान के बाद बाबा के...

Ishan Kishan Deoghar Visit: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन शुक्रवार सुबह अपने पूरे परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने...

Bihar Delhi Bus Service 2026: बिहार से दिल्ली जाने वालों के...

Bihar Delhi Bus Service 2026, पटना: बिहार से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। राज्य के 13 जिलों...