Indian Railways: सुल्‍तानगंज से देवघर के लिए 12 अप्रैल से चलेगी ट्रेन, यात्रियों को एटीएम से मिलेगा टिकट

Indian Railways: सुल्‍तानगंज से देवघर के लिए 12 अप्रैल से चलेगी ट्रेन, यात्रियों को एटीएम से मिलेगा टिकट- भागलपुर-सुल्‍तानगंज रेलवे स्टेशन से देवघर जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होगी. साथ ही रेलवे स्टेशन में एटीएम के द्वारा यात्रियों को टिकट मिलेगा. इसको लेकर स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल से देवघर सुल्‍तानगंज स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होने जा रहा है.

साथ ही सुल्‍तानगंज रेलवे स्टेशन में यात्रियों कि सुविधा के लिए भी एटीएम टिकट की व्यवस्था भी की जा रही है. जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके. साथ ही बांका सासंद गिरधारी यादव ने रेलवे बोर्ड में बांका राजेंद्रनगर इन्टरसिटी जो बंद है उसे चालू करने की बात रखी थी. जिससे बांका से पटना जाने में रेल यात्रियों को परेशानी हो रही थी.

वहीं रेलवे बोर्ड के अधिकारियों द्वारा लेटर पैड के माध्यम से सप्ताह में छह दिन बांका राजेंद्र नगर इन्टरसिटी चलने की भी स्वीकृति दे दी हैं. जो 10 अप्रैल से परिचालन की शुरुआत होगी. इसको लेकर रेल यात्रियों में काफी खुशी देखी जा रही है. वहीं रेल यात्रियों ने रेलवे विभाग एवं बांका सांसद को सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिए.

रिपोर्ट : शक्ति

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...