अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार की मौत, 2 घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार की मौत हो गई. फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहा डीह के निकट एनएच-28 पर कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर कार के आगे बोनट पर फंस गया और उसकी मौत हो गई. इस टक्कर में जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय मौके पर पहुंचे और कार सवार घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना पर फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं दूसरी घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा चौक की है जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्र और उसके साथी को ठोकर मार दी. जिससे छात्र पियूष कुमार की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रिपोर्ट : सुमित

शेरघाटी : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...