युवक के गले से सोने की चेन छिनतई कर फरार हुए दो बाइकसवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad: धनतेरस की शाम धनबाद में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार फेज-1 में एक युवक से सोने की चेन छिनतई कर दो बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। पीड़ित सागर मिश्रा, जो कुसुम विहार फेज-1 के ही निवासी हैं ने बताया कि वे सनी जनरल स्टोर के समीप सड़क किनारे खड़े थे। तभी पल्सर 220 बाइक पर सवार दो युवक अचानक पहुंचे और झटके में उनकी सोने की चेन झपटकर भाग निकले।

जांच में जुटी पुलिसः

घटना की सूचना तुरंत सरायढेला थाना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बाइक और अपराधियों की पहचान की जा सके।

रिपोर्टः अनिल पांडे

जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित...

जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण रोकने के मकसद से सिटी SP ललित मीना सोमवार को खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने...

नशे के खिलाफ झारखंड का बड़ा कदम, जानिए क्या है हेमंत...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का इंसानी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि...

रेलवे से लेकर एम्स तक, झारखंड को क्या मिला मोदी सरकार...

रांची:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल को विकास, जन-कल्याण और सुशासन का...