Advertisment

पाकुड़ में लाखों के कॉपर तार चोरी करते हुए दो रंगे हाथ पकड़ गए, तीन फरार

पाकुड़. महेशपुर थाना क्षेत्र के हाथीमारा पावर सब-स्टेशन में लाखों के कॉपर तार चोरी करते पुलिस टीम ने दो चोर को रंगे हाथ धर दबोचा। वहीं अंधेरा का फायदा उठाकर तीन चोर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने कटर मशीन और तीन मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

पाकुड़ में लाखों के कॉपर तार चोरी करते पकड़े गये

बताया जा रहा है कि 5-7 की संख्या में बदमाश धारदार हथियार के साथ हाथीमारा सबस्टेशन में घुस गया और विद्युत कर्मी को बंधक बनाते हुए लाखों का कॉपर तार चोरी करने लगा। चोरी की भनक पुलिस को मिलते ही टीम गठित कर पावर स्टेशन को घेर लिया और दो चोरों को धर दबोचा।

दोनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद-फरक्का थाना के बताये जा रहे हैं। पुलिस ने घटना स्थल से एक पिकअप वैन समेत चोरी किया गया लाखों का कॉपर तार, कटर मशीन और 3 मोबाइल बरामद किये हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को स्वास्थ्य जांच कराकर जेल भेज दिया है।

ललन सिंह का नकली PA बबन गिरफ्तार: फोन पर बोलता था...

बिहार पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को दबोचा है जिसके कारनामे सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएं। सचिवालय थाना पुलिस ने मुंगेर के...

Adivasi Mahotsav 2026 Ranchi: आदिवासी महोत्सव 2026 की उलटी गिनती शुरू,...

Adivasi Mahotsav 2026 Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में होने वाले 'ट्राइबल फेस्टिवल 2026' की तैयारियों ने तेज़ी पकड़ ली है। इसी सिलसिले में, गृह...

JPSC-JSSC Protest: JPSC-JSSC विवाद पर बढ़ी हलचल, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर राजधानी रांची में...