दिनदहाड़े बाइक सवार 2 अपराधियों ने महिला की चेन और बाली छीनकर हुए फरार

मधेपुरा : मधेपुरा में लूट और छिनतई की घटनाओं से सभी स्थानीय लोग बहुत अधिक परेशान हैं। पुलिस का कोई इकबाल नहीं है। लगातार अपराधी लूट और छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। दरअसल, आज सदर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक रोड स्थित राज होटल के समीप दिनदहाड़े मॉर्निंग वाक से घर लौट रही एक महिला की चेन और कान बाली छीनकर अज्ञात बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक पर एक अपराधी सवार था और एक अपराधी महिला के पीछे-पीछे आ रहा था। अचानक पीछे से महिला की मुंह बंद कर दिया और चेन व कान की बाली छीनकर महिला को सड़क पर धक्का देकर फरार हो गया।

हालांकि इस दौरान महिला की एक हाथ में गंभीर चोटे आई है। वहीं घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। बहरहाल, पुलिस पीड़ित महिला के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कर अपराधी की तलाश में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बिमलेंदु कुमार ने बताया कि तत्काल मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : पटना में ऑटो लिफ्टर गैंग एक्टिव, आलू कारोबारी के पॉकेट से उड़ा लिए एक लाख

यह भी देखें :

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img