पुलिस की गिरफ्त में साइबर क्राइम करने वाले दो अपराधी

सासाराम : पुलिस की गिरफ्त में साइबर क्राइम करने वाले दो अपराधी – रोहतास पुलिस ने साइबर क्राइम करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रोहतास एसपी विनीत कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मामला जिले के काराकाट थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां पेटीएम ऐप से धोखाधड़ी करने वाले दो साइबर अपराधियों को कई सामग्री नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार स्थित दुकान से विगत जून माह में साइबर ठगी से सामग्री खरीदने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अपराधियों के पास से कई अवैध समान बरामद – पुलिस अधिक्षक

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए रोहतास पुलिस कप्तान विनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बघैला थाना क्षेत्र के चनकी निवासी निरंजन सिंह का पुत्र पवन कुमार तथा नोखा थाना क्षेत्र के डुमरा निवासी अभय चौधरी का पुत्र राहुल कुमार शामिल है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से साइबर फ्रॉड के एक फ्रिज एक कूलर दो पंखा एवं दो मोबाइल भी उनके पास से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों ने संबंधित कांड में पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में साइबर क्राइम करने वाले दो अपराधी

एसपी विनीत कुमार ने बताया कि विगत जून माह में गोरारी स्थित मुकेश कुमार की दुकान से दोनों आरोपियों ने 48 हज़ार की सामग्री क्रय कर पेटीएम द्वारा भुगतान दिखा साइबर ठगी कर लिया था। पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना में लिखित एफआईआर दर्ज कराने के उपरांत हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए काफी मशक्कत की। एसपी रोहतास के अनुसार कांड में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर साइबर थाना के सहयोग से उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

राजधानी पटना में कॉल सेंटर के नाम पर साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश 

दायानंद तिवारी की रिपोर्ट

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...